फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकलपुर में घर के आंगन से मिला व्यक्ति का खून से सना शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस थाना के अंतगर्त वार्ड 67 अकलपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के आंगन में एक व्यक्ति का खून से सना शव मिला है। सूचना के बाद दोमाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी जम्मू भेजा। एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह के अनुसार मृतक की पहचान बुआ दित्ता (56) पुत्र धर्म दास निवासी अकलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह देवी दित्ता ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई का शव उनके घर पर पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और सबूत जुटाए। देवी दित्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके चाचा का निधन हुआ था, जिस कारण वह लोग चाचा के घर पर रात को रहते हैं। मंगलवार सुबह जब वह गाय को देखने घर आए तो बुआ दित्ता का शव घर के आंगन में खून से सना पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। बुआ दित्ता दो साल से घर में अकेले रहता था। उसके दो पुत्र हैं। मनमुटाव के कारण उसकी पत्नी, बेटा और बहू तालाब तिल्लो में किराए के घर में रहते हैं। वहीं छोटा बेटा सेना में है जो वर्तमान में पत्नी सहित चेन्नई में रहता है।
बुआ दित्ता के सिर पर किसी तेजधार हथियार से चोट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने जांच पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के जीएमसी जम्मू के शवगृह में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें