फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई के साथ धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गुज्जर बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई सहित अन्य बिजली कर्मियों के साथ कहासुनी और धक्का-मुक्की का मामला प्रकाश में आया है। बिजली कर्मचारियों ने इसकी शिकायत जानीपुर पुलिस थाने में की। लेकिन बाद में आपसी बातचीत से मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुज्जर बस्ती में सुबह स्मार्ट मीटर लगाने के लिए जेई कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने काम रोकने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। काफी देर तक टीम के सदस्य समझाते रहे, लेकिन लोग नहीं माने। बाद में टीम ने काम को रोक कर जानीपुर पुलिस थाने में शिकायत की। यहां पर दोनों पक्षों ने बातचीत कर मामला सुलझा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें