फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा चौक से चोरी ऑटो बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाहु फोर्ट पुलिस ने पनामा चौक से ऑटो (लोड कैरियर) चोरी मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने वाहन को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान रियास अहमद पुत्र इनायत अली राशिद अली पुत्र फकीर अली के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य आरोपी फरार है, जिसके लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांद्धी निवासी शब्बीर अहमद पुत्र राज अली ने बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में 29 जनवरी को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि पनामा चौक से ऑटो (जेके02सीएल 7818) चोरी हो गया है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसडीपीओ सिटी ईस्ट सैयद जहीर अब्बास जाफरी की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया। एचएसओ इंस्पेक्टर नायत अली ने मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और लोगों से पूछताछ की। मामले के संबंध में दो के बारे में जानकारी मिली। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। गहन पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल लिया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ऑटो को बरामद कर लिया है। मामले में एक और व्यक्ति भी संलिप्त मिला, जिसकी धरपकड़ के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें