फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों से खैर की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वन विभाग ने ढोक वजीरा नगरोटा में सूचना पर कार्रवाई कर दो कारों से खैर की लकड़ी बरामद की है। वहीं, आरोपी वाहनों को छोड़ कर फरार होने में सफल रहे हैं। वन अपराध रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन विभाग को 10 जनवरी सोमवार को देर रात ढोक वजीरा नगरोटा के जंगल से लकड़ी तस्करी करने की सूचना मिली। इसके बाद नगरोटा-1 वन प्रखंड और सामाजिक वानिकी विभाग के वन क्षेत्र कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दो कारों (जेके02 सीवी0071, जेके02 बीडब्ल्यू5586) को नाके से जब्त किया। आरोपी भागने में कामयाब रहे। जांच में दो स्विफ्ट कारों से प्रतिबंधित खैर की 15 पीस बरामद किए हैं। कारों को कार्रवाई के लिए ग्लैडनी डिपो लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें