फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवी पुल पर स्कूटी, मोबाइल छोड़कर लापता महिला लौटी घर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। तवी पुल जम्मू पर स्कूटी और मोबाइल छोड़कर लापता महिला सुरक्षित अपने घर पहुंच गई है। वहीं, परिवार की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से तवी नदी में चलाए गए अभियान को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तवी पुल के पास स्कूटी और मोबाइल छोड़ कर ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने स्कूटी और मोबाइल को पुल से बरामद कर तवी में एसडीआरएफ की मदद से तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन शाम तक कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। वहीं, शनिवार को भी दिनभर तलाशी अभियान जारी रही। साथ ही पुलिस ने आसपास इलाकों में भी पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। शनिवार देर शाम को महिला के घर लौटने पर परिवार की ओर से पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद अभियान को रोक दिया गया है। अब रविवार को स्कूटी और मोबाइल महिला को सौंपा जाएगा।
सनद रहे कि महिला की स्कूटी से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी पहचान निशा देवी (32) निवासी मुट्ठी लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। वह शक्तिनगर स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें