जम्मू। पवित्र समाधि सोहंजना में ताप्ती के तट पर शनिवार को गौ गोपाल महायज्ञ का आगाज हुआ। पहले दिन विधिवत पूजन कर पापघाट दान किया गया। वहीं, रविवार को यज्ञशाला से पवित्र सरोवर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी और सरोवर के जल से भरे कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया जाएगा। महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। हर वर्ष 108 कुंड स्थापित किए जाते हैं, लेकिन इस बार 51 स्थापित किए गए हैं। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया।