फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने वालों का नेटवर्क ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में नशीली दवाइयां बेचने वाले दो बड़े तस्करों को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली और गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों कई मामलों में वांछित थे और जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंधित दवाओं के मुख्य वितरक और आपूर्तिकर्ता थे। उनकी पहचान अजय गुप्ता उर्फ बंटी निवासी गोविंदपुरम (गाजियाबाद) और शीर्षक शर्मा उर्फ हनी नवीन शाहदरा (दिल्ली) के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली और गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

एएनटीएफ इंस्पेक्टर सुनील जसरोटिया और अंकुश चिब की अध्यक्षता में दो टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर एएनटीएफ के पास कई केस दर्ज हैं। एएनटीएफ चीफ विनय शर्मा ने बताया कि वे गोदामों में प्रतिबंधित दवाओं को स्टोर करते थे, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भेजते थे। कोडेन फॉस्फेट, स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन, ट्रेमाडोल जैसी फार्मास्युटिकल दवाएं हेरोइन, कोकीन इत्यादि जैसी पारंपरिक दवाओं की जगह तेजी से ले रही हैं और उनके दुरुपयोग से युवाओं के बीच बढ़ती प्रवृत्ति देखी है। इन दो प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं और वितरकों की गिरफ्तारी के साथ, एएनटीएफ जम्मू कश्मीर को इस प्रकार की दवाओं के मुख्य आपूर्ति नेटवर्क को तोड़ने कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें