जम्मू। दिवाली के दिन आतिशबाजी के चलते शहर में दो दर्जन जगहों पर आग लगी है, जिसमें एक बाइक कंपनी की वर्कशाप जलकर राख हो गई। साथ ही एक पेट्रोल पंप राख होने से बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को शहर में करीब 25 स्थानों पर आग लग गई। जानकारी के अनुसार बाहु प्लाजा में पेट्र सेेल पंप के पास सूखी झाड़ियों में आग लग गई। इसके पहले कि यह आग पेट्रोल पंप को अपनी चपेट में लेती। इसके पहले दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, जानीपुर के लोअर रूप नगर में एक यामाहा बाइक की वर्कशाप और प्रोविजनल स्टोर में भी पटाखों की निकली चिंगारियों से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शहर के गंग्याल में दो जगहों पर, गांधी नगर में 4 जगहों पर, पुराने शहर में 5 जगहों पर, अखनूर रोड सिथत बाइक वर्कशाप समेत शहर के अन्य जगहों पर दीपावली के दिन आग लग गई। इसमें सूखी झाड़ियों और लोगों के घरों में आग लग गई। सभी जगहों पर दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया।