फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजना में घोटाले का आरोप, एसीडी, सचिव समेत तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। किश्तवाड़ के मड़वाह ब्लाक में मनरेगा योजना में घोटाले की जांच की मांग संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव, एसीडी, बीडीओ और एसीबी के निदेशक को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। एडवोकेट एके साहनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर योजना में बडे़ घोटाले का आरोप लगा इसकी जांच सीबीआई या एंटी करप्शन ब्यूरो से कराने की मांग की है। इन दलीलों को सुनने के बाद जस्टिस जावेद इकबाल वानी ने संबंधित विभागों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

एक पंचायत को भेजे पत्थरों के बिल दो पंचायतों से काटे
एडवोकेट एके साहनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में कई सबूत पेश किए। उन्होंने बताया कि मड़वाह ब्लाक की 12 पंचायतों में मनरेगा के तहत बड़ा घोटाला हुआ है। एक ही पंचायत में भेजे गए पत्थरों के बिल दो दो पंचायतों से काटे गए हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं। माफिया ने सरकारी अफसरों और कर्मियों के साथ मिलकर यह काम किया है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें