फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरमिट्ठा में घर और मस्जिद से नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीरमिट्ठा में एक घर और मस्जिद से नकदी चोरी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रेणु देवी ने बताया कि वे घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान उसके घर में सेंध लगाकर चोरों ने दो हजार रुपये चुरा लिए। साथ ही अन्य सामान भी चोरी हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, इलाके की एक मस्जिद का भी ताला टूटा है। चोर मस्जिद से दानपात्र चोरी कर ले गए। सुबह जब मस्जिद को देखा गया तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दानपात्र गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें