फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी प्राचार्य के घर और दफ्तर पर छापा, गेस्ट हाउस भी खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मतिथि में हेरफेर का मामला, क्राइम ब्रांच ने दस्तावेज किए जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। फर्जी जन्मतिथि मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरवार को जम्मू मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल एवं डीन शशि सूदन के कार्यालय, आवास और गेस्ट हाउस में दबिश दी। तीनों जगहों पर क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमें मौजूद रहीं। करीब छह घंटे तक चली जांच में कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। हालांकि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस मामले कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन


वीरवार सुबह करीब 10 बजे एक साथ क्राइम ब्रांच की टीमों ने जीएमसी स्थित प्रचार्य के कार्यालय, तालाब तिल्लो स्थित अधिकारिक आवास और छन्नी स्थित उनके घर पर छापा मारा। सूत्रों का कहना है कि गेस्ट हाउस में प्रिंसिपल मौजूद थीं। उन्हीं की मौजूदगी में टीम ने जन्मतिथि से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी जांच में जरूरी दस्तावेजों को बरामद कर उन्हें टीम साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान अर्धसैनिक बलों को भी साथ रखा गया था। हालांकि इस मामले में क्राइम ब्रांच के एसएसपी शैलेंद्र सिंह से कई बार बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें