फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
श्मशान घाट में रविवार दोपहर को एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने पर चौकीदार पु? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पुलिस चौकी के अधीन रविवार दोपहर लगभग दो बजे रजवाल क्षेत्र में अखनूर-कलीठ मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग के ग्रिड स्टेशन के नजदीक जेसीबी से मोटरसाइकिल टकरा जाने से चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान अखनूर के टाडां निवासी किरपाल सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह के रूप में हुई। वह मोटरसाइकिल नंबर जेके 02 बी एक्स- 2354 से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, और चालक पलांवाला क्षेत्र में सेना में पोर्टर था। हर रोज घर से आना जाना करता था। रविवार को भी वह ड्यूटी पूरी कर घर जा रहा था। जैसे ही रजवाल ग्रिड स्टेशन के पास पहुंचा तो ग्रिड स्टेशन के गेट के अंदर से जेसीबी निकल रही थी और उसकी जेसीबी से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल पर सवार अन्य दो लोगों को भी चोटें आई हैं। चालक को गंभीर हालत में ज्यौड़ियां सीएचसी पहुंचाया गया और प्राथमिक इलाज के बाद जम्मू रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान गवाई
आरएस पुरा। कस्बा स्थित श्मशान घाट में रविवार दोपहर को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जान गवां दी। श्मशान घाट के चौकीदार राजकुमार ने दोपहर को जामुन के पेड़ के साथ एक युवक के शव को लटके देखा। इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की पहचान तरसेम लाल (30) पुत्र खजान चंद निवासी बिश्नाह के रूप में हुई है। वह आरएस पुरा में रेहड़ी फड़ी लगाता था, और बहन आशा देवी निवासी रंगपुर सिदड़े के पास रहता था। पुलिस को तलाशी के दौरान उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। मेरी मौत का जिम्मेदार किसी को न ठहराया जाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल के शव गृह में रखा, जिसका सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस संबंध में आरएस पुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें