फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होल सेलर ने समान को स्टोर कर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। डुग्गर मंच के प्रधान मोहन सिंह, संगठनों एवं गणमान्य लोगों ने कहा कि महंगाई चर्म पर है। कुछ बडे़-बडे़ होल सेलर ने समान को स्टोर कर रखा है। इन को पूछने वाला कोई नहीं है। हर वस्तु महंगे दामों पर बेच रहे हैं, जिस कारण गरीब वर्ग परेशान हो गया।
विज्ञापन

मोहन सिंह सलाथिया ने एक बयान में कहा कि महंगाई पूरे देश में चल रही है, लेकिन सांबा में इस समय मंगाई ने गरीब वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है। क्योंकि जब गरीब वर्ग समान लेने दुकान पर जाता है तो दुकानदार कहता है कि समान पीछे से ही महंगा आ रहा है। गरीब लाचार होकर ज्यादा पैसे तो दे देता है, लेकिन काफी परेशान हो जाता है। मोहन सिंह ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि इन लोगों पर कार्रवाई की जाए और कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जाए। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बताया कि अगर होल सेलर कालाबाजारी कर रहे हैं तो उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें