फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसीम के हरफनमौला प्रदर्शन से आरसीसी जीता

विज्ञापन
सर्वक्ष्रेष्ठ खिलाड़ी को पुरस्कार देते हुए आयोजक तथा मौके पर मौजूद टीम के सदस्य। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही अरुण वर्मा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रियासी क्रिकेट क्लब बी ने सरस्वती क्रिकेट क्लब को एकतरफा मैच में हरा दिया।
विज्ञापन

आरसीसी के खिलाड़ी आसीम के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत एससीसी को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 20 ओवरों के मैच में एससीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में सभी विकेट खोकर 99 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज ध्रुव ने 19, शुभम ने 13 तथा अखिल ने 11 रन बनाए। वहीं, टीम को 17 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। आरसीसी के गेंदबाज सोहम ने तीन, जबकि सारथी और आसीम ने दो-दो विकेट लिए।
एससीसी की तरफ से मिले लक्ष्य को आरसीसी ने पारी के 11वें ओवर में सिर्फ दो विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। बल्लेबाज आसीम ने ताबड़तोड़ 46 रन बनाए। जिनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके साथी बल्लेबाज केवल ने 19 और सारथी ने 18 रन बनाए। एससीसी के गेंदबाज शादाब व अखिल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें