रियासी। राजौरी कल्ब के खिलाडी रोहन के आलराउंड खेल के बाद एनएसी सीसी को नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।
एनएसी ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पुरी टीम चौदह ओवर में सिर्फ 80 रन ही बना सकी। बल्लेबाज जनक सिंह ने 26 और संजय ने 12 रन बनाए टीम को 16 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। राजौरी के गेंदबाज कुलदीप विवेक और रोहन ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए चाहिए जरूरी रन को राजौरी की टीम ने पारी के नौवें ओेवर में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर ही प्राप्त कर लिया। बल्लेबाज संजय ने 30 और रोहन ने 29 रन की पारी खेली। टीम को नौ रन अतिरिक्त के रूप में मिले। गेंदबाज अशोक ने एकमात्र विकेट प्राप्त किया। रोहन को बाद में आयोजको ने मैन आफ द मैच घोषित किया। गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को तीस हजार जबिक उपविजेता को बीस हजार रूपयों का पुरस्कार व ट्राफी दी जाएगी।