फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर अंडर-19 क्रिकेट टीमों का आज से होगा चयन कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आगामी घरेलू सत्र को लेकर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जेकेसीए बुधवार से दो दिवसीय सिलेक्शन ट्रायल कैंप शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

सिलेक्शन ट्रायल कैंप श्रीनगर और जीजीएम साइंस कॉलेज मैदान जम्मू में होगा। कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 48 घंटे पहले की कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी। जेकेसीए लगभग एक वर्ष बाद अपनी गतिविधियां शुरू करने जा रही है। अंडर-19 महिला व पुरुष वर्ग की टीम चयन के लिए यह ट्रायल होगा। कैंप 25 से 27 अगस्त तक चलेगा। जम्मू के जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान में सुबह 9 बजे महिला टीम, जबकि दोपहर 2:30 बजे से पुरुष टीम का ट्रायल होगा। श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल कैंप होगा। 1 सितंबर 2002 तक जन्मे खिलाड़ी ही इस ट्रायल का हिस्सा बन सकेंगे। गौरतलब है कि जेकेसीए ने हाल में जूनियर पुरुष व महिला क्रिकेट टीम के चयन के लिए चयनकर्ताओं को भी नियुक्त किया है। टीम चयन में पारदर्शिता लाने और भाई-भतीजावाद को बंद करने के उद्देश्य से जेकेसीए चयनकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें