फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मैच में एक गेंद शेष रहते जीता विजयपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लोहड़ी कप-2022 में वीरवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में विजयपुर ने मुुस्लिम क्रिकेट क्लब बी को एक गेंद शेष रहते छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर विजयपुर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। विजयपुर के गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही ठहराते हुए एमसीसी बी की पूरी टीम को पारी के 14वें ओवर में 97 रनों पर ही ढेर कर दिया। बल्लेबाज राहत ने 19 और मोबिन ने 11 रन बनाए। विजयपुर के गेंदबाज अभिषेक ने तीन और राजिंदर ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयपुर को पारी के अंतिम ओवर में एक गेंद शेष रहते हुए जीत मिली। विजयपुर को अंतिम दो गेंदों पर एक रन बनाना था, जिसको एक गेंद रहते पूरा कर लिया। विजयपुर के बल्लेबाज अशोक ने संभल कर बल्लेबाजी की, और नाबाद रहते हुए 50 रन बनाए। बल्लेबाज शालू ने भी 11 रनों का योगदान दिया। अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने वाले अशोक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एमसीसी बी के गेंदबाज सबजार और अजय ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, एक खिलाड़ी को रन आउट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें