फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: जवाहर टनल में दरार, एक तरफ से आवाजाही बंद

Wed, 11 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर टनल की एक ट्यूब में दरारें आ गई हैं। पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर इसमें गिर गया है। इसके कारण सुरंग की एक साइड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। सेना की सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) पिछले दस सालों में टनल की मरम्मत के लिए इसे कई बार बंद कर चुका है।

विज्ञापन


बीआरओ के अनुसार जवाहर टनल की एक ट्यूब को मरम्मत कार्य के लिए बंद कर दिया गया है। दूसरी ट्यूब से वाहनों को पास किया जा रहा है। पहले एक तरफ से वाहनों को छोड़ा जा रहा है, इसके बाद दूसरी तरफ से।

इसके चलते घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली जवाहर टनल के दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई है। श्री अमरनाथ यात्रा के वाहन भी इसमें फंस रहे हैं। बनिहाल और काजीगुंड में वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें