फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर छाई जम्मू-कश्मीर के दो पुलिसकर्मियों की ईमानदारी, लौटाए लाख रुपये

Wed, 11 Jul 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष अधिकारी (एसपीओ) और एक कांस्टेबल की ईमानदारी इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इन दोनों ने दो अलग-अलग मामलों में मोटी धनराशि से भरे हुए बैग उनके सही मालिकों तक पूरी ईमानदारी से पहुंचाकर सभी को अपना कायल कर दिया। उन्होंने करीब एक लाख ग्यारह हजार रुपये लौटाए हैं।

विज्ञापन

 
कमारवाड़ी में तैनात विशेष पुलिस अधिकारी उमर मुश्ताक ने सोमवार को करीब 90 हजार रुपये की नकद धनराशि वाला बैग नूरबाग के पालपोरा निवासी अब्दुल अजीज मल्ला तक पहुंचाया। मल्ला हाल ही में श्रीनगर नगर निगम से रिटायर हुए हैं और बैग में उनका रिटायरमेंट फंड था। उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
 
मुश्ताक को मात्र 6 हजार रुपया महीना वेतन मिलता है। मुश्ताक के इस काम की तारीफ कश्मीर पुलिस जोन के अधिकृत ट्विटर हैंडल से करने पर हजारों लोगों ने उस ट्वीट को रिट्वीट और लाइक किया।
विज्ञापन

 
वहीं, मणिगाम पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के प्रधानाचार्य कार्यालय में ऑपरेटर पद पर तैनात सीनियर कांस्टेबल फारूक अहमद ने तमिलनाडु से आए एक अमरनाथ यात्री का बैग लौटा दिया। इसमें करीब 21 हजार रुपये थे। तमिलनाडु के गुंटूर के वेंक्टेश्वर राव ने अमरनाथ गुफा से लौटते समय मणिगाम बेस कैंप में यह बैग खो दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें