फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीपीडब्ल्यू कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा, अन्य का मांगा रिकाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- 800 से ज्यादा कर्मियों को मिला लाभ, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिक्षा विभाग में तैनात सफाई कर्मचारी (सीपीडब्ल्यू) को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। 800 से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिला है। अब शिक्षा विभाग ने स्कूलों में तैनात कर्मचारियों का रिकाॅर्ड मांगा है। इस बारे में सीईओ को आदेश जारी किए हैं। सीईओ तमाम कर्मचारियों का ब्यौरा शिक्षा निदेशालय को भेजेंगे। कर्मचारी लंबे समय से स्कूलों में सफाई और अन्य काम देख रहे हैं। काम की एवज में मानदेय जारी हो रहा था।
शिक्षा विभाग के अनुसार 28 हजार स्कूलों में कर्मचारी तैनात हैं। इसके अलावा शिक्षा विभाग के कार्यालयों में भी इनकी सेवाएं ली जा रही हैं। अब सभी कर्मचारियों का रिकाॅर्ड मांगा गया है। इससे पता चल सकेगा कि कुल कितने कर्मचारी सेवारत हैं। सीईओ को एक सप्ताह के अंदर रिकाॅर्ड मुहैया करवाने के लिए कहा गया है। आदेश की काॅपी अलग-अलग सीईओ कार्यालयों में भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी सेवानिवृत्त होने की आयु पूरी कर रहे हैं। लंबे समय से अलग-अलग एसोसिएशन की ओर से भी नियमितीकरण के लिए आवाज बुलंद की जा चुकी है। मौजूदा समय में 800 कर्मचारियों को राहत मिली है। अब इसी तरह अन्य कर्मचारियों को भी वरिष्ठता के आधार पर लाभ मिलेगा। संयुक्त निदेशक मुश्ताक अहमद ने कहा कि अन्य कर्मियों का रिकाॅर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें