फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर कस्बे के ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बस स्टैंड, मुख्य बाजार, बैंक शाखाओं सहित कई अन्य सरकारी कार्यालयों में बहुत कम लोग मास्क का उपयोग कर रहे हैं। इससे इलाके में एक बार फिर संक्रमण को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन

देवल निवासी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यह आने वाले दिनों के लिए सही संकेत नहीं है। किशनपुर निवासी वरुण खजूरिया ने कहा कि यात्री वाहनों में मास्क का उपयोग लोग नहीं कर रहे हैं।
सामाजिक दूरी को लेकर भी गंभीरता नहीं बरती जा रही है। हौटार गांव निवासी डिंपल शर्मा ने कहा कि इससे पहले कि इलाके में संक्रमण को बढ़ावा मिले, प्रशासन जल्द से जल्द नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अप्रैल और मई महीने में उपमंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 750 के करीब थी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से सख्ती बरते जाने पर संक्रमितों की संख्या में कमी आई थी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की अधिक भीड़ रहती है, उन स्थलों पर पुलिस बल तैनात किया जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें