फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः 28 करोड़ की ठगी का आरोपी गुरदीप आठ दिन की रिमांड पर

Tue, 18 Aug 2020 02:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

28 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी गुरदीप सिंह पर हत्या और जानलेवा हमले के भी मामले चल रहे हैं। धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच ने उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आठ दिन और पुलिस रिमांड ली गई। क्राइम ब्रांच के अलावा अन्य मामलों में पुलिस भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी

जम्मू में छन्नी के रहने वाले गुरदीप सिंह को क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ से दबोचा था। पिछले 8 सालों से गुरदीप फरार चल रहा था। उस पर हत्या और जानलेवा हमला करने के केस भी दर्ज हैं। गुरदीप को भगोड़ा घोषित किया गया था।
विज्ञापन


गुरदीप सिंह पर वर्ष 2010 में शहर के नामी व्यक्ति सुदर्शन वजीर पर गोली चलवाने का आरोप है। हालांकि इसमें वजीर बाल-बाल बच गए थे। वर्ष 1985 में गुरदीप सिंह ने बटोत में एक पुलिस कर्मी की हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा

ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक नामी अपराधी को संबंधित पुलिस की जगह अन्य विंग ने पकड़ा हो। क्राइम ब्रांच ने गुरदीप को 28 करोड़ की ठगी मामले में पकड़ा है। वर्ष 2011 में आरोपी ने दत्ता फाइनेंस के नाम पर फाइनेंस कंपनी खोली और 100 लोगों के पैसे लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में पता चला कि यह कंपनी गुरदीप सिंह ने खोली हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें