फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचओडी के घर फंदे पर लटका मिला नाबालिग नौकर, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के चिन्नौर क्षेत्र में एक नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक एक किसी विभाग के एचओडी के घर नौकर था। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामबन का रहने वाला मुकेश सिंह चिन्नौर में विजेंद्र कुमार डोगरा के घर में नौकर था। वह काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करता था और इसी वर्ष उसने दसवीं भी पास की थी।
विजेंद्र कुमार एक विश्वविद्यालय के एचओडी हैं। सोमवार सुबह मुकेश ने परिवार के लोगों को नाश्ता दिया। इसके बाद वो अपने कमरे में चला गया। कुछ देर के बाद एचओडी की बेटी ने मुकेश के कमरे की खिड़की से देखा तो वह फंदे से झूल रहा था। उसने इसकी जानकारी अपने पिता को दी और साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, कमरा अंदर से लॉक था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। एसडीपीओ कौशीन कौल का कहना है कि जांच चल रही है।
विज्ञापन

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से पीडीडी कर्मी की मौत
जम्मू। एमए स्टेडियम के पास कंपनी बाग में पीडीडी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक मेजर लाल बाग ए बाहु का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मेजर लाल ड्यूटी पर था। कंपनी बाग में एक पानी से भरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें