फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में बर्फ ने रोकी वाहनों की आवाजाही, फिर दिखा डिलीवरी ब्वाय का अनोखा अंदाज

Tue, 12 Jan 2021 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। घाटी में भीषण बर्फबारी के कारण सड़कों पर विशेष रूप से अंदरूनी गलियों में बर्फ जमा हो जाने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे इलाकों में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इस बीच एक प्राइवेट कंपनी के साथ काम करने वाले श्रीनगर के एक डिलीवरी ब्वाय का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वाय का अनोखा अंदाज

इस वीडियो में डिलीवरी ब्वाय घोड़े पर सवार होकर उन इलाकों में कुरियर की डिलीवरी करता दिखा जहां सड़कों पर बर्फ जमा हो जाने से गाड़ियों का चलना संभव नहीं है। इस वीडियो के वायरल होने पर स्थानीय लोग इस डिलीवरी ब्वाय के अनोखे अंदाज़ की सराहना करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें