फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्मेटिक कंपनी ने सैनिटाइजर बनाना किया शुरू, प्रदेश के साथ लद्दाख की आवश्यकताओं को भी किया पूरा

Mon, 07 Sep 2020 02:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सैनिटाइजर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना काल में ही जम्मू-कश्मीर की पहली सैनिटाइजर निर्माण कंपनी भी शुरू की गई। कॉस्मेटिक बनाने वाली नेचुरिस कॉस्मेटिक प्राइवेट लिमिटेड ने सैनिटाइजर निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा। इस कंपनी ने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि लद्दाख की आवश्यकताओं को भी पूरा किया। इसके अलावा अमृतसर, मुंबई तथा चंडीगढ़ में भी सप्लाई डिमांड को पूरा किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चालबाज चीन को सबक सिखाने के लिए सेना के साथ लद्दाखियों ने कसी कमर, देखिए देश प्रेम का जज्बा

कंपनी के एमडी संजय मेहरा ने बताया कि कोरोना संकट शुरू होते ही प्रदेश सरकार ने सचिवालय में बैठक बुलाकर सबकी राय ली थी। साथ ही स्थानीय स्तर पर सैनिटाइजर निर्माण का सुझाव दिया था। बताया कि प्रारंभिक दौर में सैनिटाइजर की कमी से भी लोग जूझ रहे थे। इसके साथ ही कीमतें भी काफी अधिक थीं। इससे आम लोग परेशान थे।
विज्ञापन


इन सब परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने मार्च महीने के अंत में सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू किया। ड्रग विभाग के लाइसेंस में दिक्कत नहीं आई। चूंकि कच्चा माल अल्कोहल पंजाब से आता है, जिसकी सरकार ने अनुमति दे दी। कंपनी में काम करने वाले घर चले गए थे, इस वजह से शुरूआत में 30-40 फीसदी वर्क फोर्स के साथ काम शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बीएसएफ के महानिदेशक बोले- घुसपैठ रोकने के लिए सीमा पर अदृश्य तारबंदी की जा रही

रोजाना विभिन्न क्षमता के 15 हजार बोतल सैनिटाइजर रोजाना तैयार किया जाने लगा। इसकी सप्लाई सेना के साथ ही सरकारी विभागों, दवा निर्माता कंपनियों में की गई। बताया कि सोशल डिस्टेंस तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए दो शिफ्टों में काम चल रहा है। फिलहाल 100 कर्मचारी काम पर हैं। डिमांड के अनुसार सैनिटाइजर निर्माण की क्षमता भी बढ़ा दी जाती है।

कॉरपोरेट सोशल एक्टिविटी के तहत विभिन्न संस्थाओं को 30 हजार से अधिक बोतल सैनिटाइजर मुफ्त में बांटे गए। इनमें वृद्धा आश्रम, अनाथ आश्रम के साथ ही सरकारी विभाग भी शामिल रहे। -संजय मेहरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें