ट्वीट किया कि बांग्लादेश में एक ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले दो भाइयों में से एक फ्लाइट से उतरते ही एकांतवास में चला गया, जबकि दूसरा भाई सड़क मार्ग से होते हुए घर पहुंच गया। सतर्क पड़ोसियों की सूचना पर उसे एकांतवास में रखा गया है।
पिछले तीन दिनों में बांग्लादेश, लद्दाख, बैंकाक, दुबई, कंबोडिया, यूके से आने वाले 1196 यात्रियों को 24 एकांतवास केंद्रों में शिफ्ट किया गया है। एक अन्य ट्वीट में कहा कि सुहैल बुखारी नामक कारोबारी ने अपने 48 बेड के आलीशान होटल के किसी भी प्रकार का उपयोग करने के लिए चाबी सौंप दी है।