उधर, कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक जम्मू, कटड़ा और उधमपुर से जाने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के फैसले के मुताबिक रविवार रात से मंगलवार 31 मार्च तक प्रदेश के किसी भी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
जम्मू से प्रतिदिन 50 जबकि उधमपुर और कटड़ा से एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इसमें जम्मू से राजधानी, दुरंतो, पूजा एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, झेलम और शालीमार चलती है। वहीं उत्तर संपर्क क्रांति, वंदेभारत, मालवा सहित अन्य प्रीमियम, मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कटड़ा से संचालित होती हैं। ट्रेन नंबर 22041 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उधमपुर एसी एक्सप्रेस में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति मिला था।