फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: कोरोना मरीजों की खोज खबर अभियान, जिले में 3.2 लाख घरों का टीमों ने किया दौरा

Mon, 24 May 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए मरीजों की खोज खबर अभियान का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गठित की गई टीमें घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं। संक्रमित पाए जाने पर मरीज को कोविड सेंटर में भर्ती करा रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में मंडलायुक्त डॉक्टर राघव लंगर के दिशा निर्देशों के तहत कोरोना मरीजों की खोज खबर अभियान के तहत सरकारी टीमों ने जम्मू जिले में 3.2 लाख घरों का दौरा किया। कुल मिलाकर जम्मू संभाग में 11 लाख परिवारों में सरकारी टीमें पहुंची। कठुआ जिले में एक लाख 39 हजार परिवारों तक सरकारी टीमें पहुंची।

विज्ञापन


किश्तवाड़ में 50841, पुंछ में 95245, सांबा में 65344, उधमपुर में 110369, डोडा में 90539 घरों में सरकारी टीमें पहुंची। इस दौरान कोरोना मरीजों की खोज खबर ली गई और कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की गई और कोविड टेस्ट भी मरीजों के करवाएं गए। 

कोरोना संक्रमित पाए गए मरीजों को कोविड केयर सेंटरों में रखने की व्यवस्था भी की गई। सरकारी टीम में बूथ स्तर के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पटवारी, बीट कांस्टेबल, एएनएम और आशा वर्कर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कोरोना ने छीनीं खुशियां: परिवार के छह संक्रमितों में दो की गई जान, मां-बाप का चेहरा भी नहीं देख सके    
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें