फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत, कोरोना के थे लक्षण, रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 19 Apr 2020 10:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू संभाग में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना का कोई संक्रमित मामला सामने नहीं आया। हालांकि जम्मू के गुप्ता रिजॉर्ट नरवाल बाला के निकट रहने वाली (मूल निवासी काजीगुंड अनंतनाग) 27 वर्षीय संदिग्ध कोरोना संक्रमित महिला की मौत से सनसनी फैल गई। हालांकि, शाम को महिला की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दूसरी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


महिला ने शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में शुक्रवार देर रात एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। नवजात बच्ची भी जन्म के बाद रोई नहीं, जिससे उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मामला संदिग्ध होने के कारण शव को प्रशासन की देखरेख में कब्रिस्तान में दफनाया गया।

इस दौरान पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) के साथ पूरी मेडिकल टीम मौजूद थी। एहतियातन परिवार के सभी सदस्यों को दिनभर घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। अब महिला की दूसरी रिपोर्ट के बाद क्वारंटीन बढ़ाए जाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


कश्मीर में 13 नए संक्रमित, नौ और मरीज हुए स्वस्थ
कश्मीर संभाग में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए। कश्मीर में आए संक्रमित मामलों में स्किम्स में छह मामले शामिल हैं। बांदीपोरा में पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। इनमें 54 मामले जम्मू संभाग और 287 कश्मीर संभाग से हैं। इस दौरान स्किम्स से चार और सीडी अस्पताल से 5 संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

प्रदेश में 1,214 नए संदिग्ध निगरानी में लिए

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से जुड़े 1,214 नए संदिग्ध मामले निगरानी में लिए गए। अब तक मिले संक्रमित, उनके संपर्क में आए व विदेश यात्रा करने वाले 60,419 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें 6,071 को घर पर क्वारंटीन, 285 को अस्पताल में आइसोलेशन, 252 को अस्पताल में क्वारंटीन और 25,692 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया है। इनमें 28,114 ने सर्विलांस अवधि पूरी कर ली है।

अब तक 6,937 सैंपल में से 6,595 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 341 लोग कोरोना वायरस संक्रमित हुए हैं। इनमें 285 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 40 और कश्मीर में 245 मामले हैं। जम्मू संभाग में 13, कश्मीर में 38 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जम्मू संभाग में एक और कश्मीर संभाग में 5 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें