फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी पुलिस, पत्रकारों ,डॉक्टर आदि को सम्मानित किया

विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करते हुए चेयरमैन बीडीसी दिलीप कुमार - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरा साहिब ।उपजिले के कई कस्बों व गांवों में प्रशासन डॉक्टर पुलिस सहित पत्रकारों द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से सम्मानित किया गया l बीडीसी चेयरमैन ब्लाक मीरा साहिब भाजपा नेता दिलीप कुमार ने मंडल इकाई भाजपा मीरा साहब की तरफ से ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम मैं प्रशासनिक अधिकारियों व मीडिया कर्मियों, पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया! नायब तहसीलदार फारुख मिर्जा नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम शर्मा मीडिया और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के उपरांत अपने संबोधन में बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार ने कहा कि देश में इस समय कोरोना वायरस संकट आया हुआ है और प्रशासनिक अधिकारी पुलिसकर्मी मीडिया कर्मी अपना अपना योगदान दे रहे हैं और लोगों को इस बीमारी से बचाव बारे जागरूक भी बना रहे हैं इसलिए भाजपा इकाई की ओर से इन लोगों को सम्मानित किया गया है क्योंकि इन लोगों के सहयोग से ही कुरौना वायरस के संकट से निपटने के लिए लोगों को बेहतर ढंग से जागरूक बनाया जा सकता है l उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में ही रहे और खासकर सोशल डिस्टेंस जैसे नियमों का पूरी तरह से पालन करें ताकि देश से करोना संकट को दूर किया जा सके! इस मौके पर भाजपा मंडल प्रधान विजय शर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l वही समाज सेवक और पूर्व हेड मास्टर प्रमोद शर्मा द्वारा शनिवार को करोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों को सम्मानित किया गया! समाज सेवक ने डॉक्टरों के माथे पर तिलक सजाया और उनकी आरती उतारकर उनको पगड़िया पहनाई गई! इस मौके पर पंच चंद्र प्रकाश मोनू, प्रेस क्लब आर एस पुरा के प्रधान सुभाष डोगरा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी समाजिक दूरी का पालन करते हुए वहां पर मौजूद थे! इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए समाज सेवक पूर्व हेड मास्टर प्रमोद शर्मा ने कहा कि करोना वायरस के नाम से देश भर में फैली वैश्विक महामारी के खिलाफ हमारे डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मचारी तथा मीडिया कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं दे रहे हैं और हमारा भी फर्ज बनता है कि इनका हौसला बढ़ाया जाए जिसके चलते आज उन्होंने गांव मरालिया स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में तैनात डॉक्टरों को सम्मानित किया है और उनका हौसला बढ़ाया है! उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहे और जो लोग इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं उन्हें अपना पूरा सहयोग देl इस मौके पर रीता रामपाल, तेजस्वी शर्मा बसु आदि भी मौजूद थे l
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी हेल्थ सेंटर मैं डॉक्टरों की आरती करते हुए गैर सरकारी संस्था के लोग - फोटो : AMAR UJALA
प्राइमरी हेल्थ सेंटर मैं डॉक्टरों की आरती करते हुए गैर सरकारी संस्था के लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें