फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के नगरोटा और भठिंडी में मिले संक्रमित अहमदाबाद से लौटे थे, एक दिन में रिकॉर्ड 44 मरीज स्वस्थ

Tue, 12 May 2020 01:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण जहां एक बार बढ़ते हुए दिख रहा है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को श्रीनगर में एक और मौत के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। इस बीच जम्मू संभाग में पांच मामले सामने आए। कश्मीर संभाग के मामलों की संख्या 12 है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 879 तक पहुंच गई है। इनमें से 442 मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन


इनमें जम्मू संभाग में 21 और कश्मीर संभाग के 421 मामले शामिल हैं। इस बीच सोमवार को कश्मीर संभाग के विभिन्न अस्पतालों से एक दिन में ही रिकॉर्ड 44 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।

पिछले सप्ताह श्रीनगर में बेटे को खोने के बाद सोमवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने भी दम तोड़ दिया। श्रीनगर शहर के आलमगीर बाजार निवासी मरने वाला बुजुर्ग पैनक्रिएटिक कैंसर से पीड़ित था। सीडी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव होने पर उसे भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। उसके 34 वर्षीय बेटे की सात मई को मौत हुई थी। अब तक जम्मू संभाग में दो और कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


जम्मू जिले में दो व कठुआ जिले में एक महिला व उसके दो मासूम बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। जम्मू के दो नए पॉजिटिव मामले भठिंडी और नगरोटा क्षेत्र से हैं। यह दोनों हाल ही में अहमदाबाद से लौटे थेष इन्हें कोट भलवाल में क्वारंटीन किया गया था। अब दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कठुआ जिले की निवासी महिला व उसके दो बच्चे 30 अप्रैल को ट्रक से दिल्ली से यहां आए थे। तब से ही उन्हें क्वारंटीन किया गया था।   दूसरी ओर राहत की बात यह है कि सोमवार को कश्मीर संभाग के विभिन्न अस्पतालों से एक दिन में ही रिकॉर्ड 44 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है।  प्रदेश में अब तक 427 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। जम्मू संभाग के 55 और कश्मीर संभाग के 372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें