कोरोना से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में सुंदरबनी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को प्रशासन की ओर से दूसरे राज्यों के मजदूरों को राशन और मास्क उपलब्ध कराए गए।
एडीसी विनोध कुमार बहनाल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने नगर और आसपास रहने वाले मजदूरों, झुग्गी झोपड़ी वालों में राशन और मास्क का वितरण करके उनसे लॉकडाउन का पालन करने का अनुरोध किया। एडीसी ने कहा कि जब तक लॉकडाउन जारी है तब तक प्रशासन की ओर से पूरे प्रयास किए जाएंगे कि लोगों को राशन और अन्य सुविधाएं मुहैया होती रहें।