फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Jammu Kashmir: ट्रेन से लौटा कोरोना संक्रमित हुआ लापता, तलाश में जुटीं टीमें, नहीं लगा सुराग

Mon, 01 Jun 2020 01:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पिछले दिनों दूसरे राज्य से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचा अखनूर का रहने वाला कोरोना संक्रमित व्यक्ति लापता हो गया है। इस व्यक्ति को अन्य कई लोगों के साथ क्वारंटीन किया गया था। बाद में उसे अखनूर भेज दिया गया। अब जब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है तो यह व्यक्ति ही नहीं मिल पा रहा। 40 वर्षीय व्यक्ति कई दिनों से आम लोगाें की तरह खुले में घूमता रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अखनूर के चौकी चौरा इलाका के रहने वाले व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन पर सैंपल जांच के दौरान अपना पता अखनूर और फोन नंबर लिखवाया था। अब न तो उसका घर मिल पा रहा है और ना ही फोन से संपर्क हो पा रहा है।

बताया जा रहा है यह व्यक्ति अखनूर और चौकी चौरा में घूमा है। एसडीएम चंद्र किशोर शर्मा ने बताया व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसकी तलाश की जा रही है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसने जो पता और फोन नंबर दर्ज कराया वह भी गलत है।
विज्ञापन


जम्मू में डोगरा हाल के पास का क्षेत्र सील
रविवार को शहर के शकुंतला थियेटर के करीब डोगरा हाल क्षेत्र में प्रशासन ने पाबंदिया लगा दीं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र से एक कोरोना संक्रमित मिला है। इसे देखते हुए फौरन कंटीले तार लगाकर आवाजाही को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें