कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के बुधवार को चार नए मामले सामने आए। इनमें से तीन का यात्रा इतिहास है, जबकि एक सामुदायिक संक्रमण का मामला है। उधर, कोविड सेंटर से एक और संक्रमित के फरार होने का मामला सामने आया है। पिछले एक महीने के भीतर ही यह तीसरा मामला है, जब संक्रमित कोविड केयर सेंटर से फरार हुआ है।