कोरोना महामारी ने कई लोगों से अपनों को छीना है। कुछ लोगों पर यह बीमारी कहर बनकर टूटी है। जिनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया हो उनके लिए जीवन का संघर्ष और भी कड़ा हो जाता है।
हीरानगर में दियालाचक के रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे को कोरोना ने छीन लिया। इससे उनके लिए मानो दुनिया ही खत्म हो गई हो। कोरोना के कारण बेटे की मौत पिछले साल हुई थी, लेकिन मां-बाप के आंसू अभी तक भी नहीं सूखे हैं।
विज्ञापन
अखबार विक्रेता व्यक्ति ने कहा हमारे बुढ़ापे का सहारा भगवान ने हमसे छीन लिया। इससे मैं और मेरी पत्नी पूरी तरह से टूट चुके हैं। पिछले साल कोरोना से बेटे की मौत हो गई थी। दो छोटे-छोटे सात और चार वर्षीय बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। बेटे के जाने के बाद बहू और बच्चों के भविष्य को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। इनके भविष्य की चिंता हमें रात भर सोने नहीं देती है।