देश दुनिया की तरह जम्मू में भी कोरोना वायरस का खौफ दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा हैं। पिछले कई दिनों से ढाबों से लेकर खाने पीने की रेहड़ियां, होटल बंद हैं। सब्जी मंडी तक बंद हैं। सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई हैं। ऐसे में जम्मू शहर में आवारा कुत्तों के अलावा गाय और बछड़ों को खाने के लाले भी हो गए हैं।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार जम्मू शहर में 40 हजार कुत्ते सड़कों पर आवारा घूमते हैं। इसी तरह 250 से 300 गाय, बछड़े और बैल भी हैं। गाय और बछड़े और बैलों को सब्जी मंडी व अन्य स्थलों पर खाने पीने का सामान उपलब्ध हो जाता हैं। वहां पर ज्यादा एकत्रित रहते हैं। वहीं आवारा कुत्तों की बात करें तो वह ढाबों व खाने पीने के सामान की बिक्री वाली रेहड़ियों के आसपास घूमते हैं ताकि और उन्हें वहां से पेट भरने लायक वस्तुएं भी उपलब्ध होती रहती हैं।