अखनूर। जिला विकास परिषद के सदस्य सुरेश शर्मा ने कृषि विभाग की तरफ से दिए गए 1.50 लाख की लागत से मक्की निकालने वाली तीन थ्रेशर मशीनों को चौकी चौरा ब्लॉक की धन्ना जलाडा, घगाल और कनेडी पंचायतों को सौंप दिया।
सुरेश शर्मा ने कहा कि सरकार की तरफ से यह अच्छी पहल है। इससे किसानों को काफी लाभ पहुंचेगा। पहले भी ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा की कुछ पंचायतों में मशीनें मुहैया करवाई गई हैं।
आने वाले समय में प्रत्येक पंचायत को मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी। सुरेश शर्मा ने तीनों पंचायतों के सरपंचों व पंचों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विभाग की तरफ से आने वाले समय में और कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं किसानों के हितों के लिए चलाई जा रही हैं, उनके बारे में प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा।
किसान निधि योजना के तहत प्रत्येक किसानों के खाते में सालाना 6000 खाते में डाला जा रहा है। फसलों की सुरक्षा के लिए बीमा योजना आदि भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है।
इस मौके पर कृषि विभाग के एसडीओ सुरेंद्र भटृ, एईओ घारु राम, योगेश मेहता, सरपंच हरबंस लाल, सरपंच अनुराधा शर्मा, सरपंच आशु शर्मा, पंच बाबा काली, पंच विजय कुमार, पंच पूजा देवी, पंचायतों के सभी पंच व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।