परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के स्वास्थ्य विभाग में तैनात दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने अभियान को जारी रखते हुए आम लोगों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारियों के भी करोना टेस्ट किए।
कुल 137 लोगों के टेस्ट में दो लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक डॉक्टर और विभाग में तैनात एक अन्य कर्मी हैं। इन्हें होम क्वारंटिन कर दिया गया है। इससे पहले भी सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में तैनात दो डाक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे।