फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कस्बों में लाकॅ डाउन के चलते की गई सख्ती

विज्ञापन
ヤपुलिस बाजार में बाइक पर पहुचे युवकों से पूछताछ करते हुएヤ - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के बाजार में प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन के चलते जहां दुकानों को बंद कराया गया, वहीं बाजार में अधिक भीड़ के चलते लोगों पर नियंत्रण बनाए जाने के लिए कई स्थानों पर कंटीली तार लगा रोका गया। सोमवार को भी बाजार में काफी लोगों की भीड़ लगी होने पर प्रशासन की तरफ से मंगलवार को उप जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया।
विज्ञापन

बाजार में प्रशासन की ओर से सभी दुकानों को खोलने के बाद दुकानदारों व लोगों की ओर से शारीरिक दूरियों का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा था। इसको गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को प्रशासन व पुलिस की ओर से गैर जरूरी सामान की दुकानों को बंद कराने के साथ लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई। इसके साथ बिना वजह घूम रहे वाहन चालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस की ओर से चालान किए गए। हालांकि इतनी सख्ती के बाद भी आरएस पुरा के मुख्य बाजार में मंगलवार को खासी भीड़ देखने को मिली। प्रशासन की ओर से भी ज्यादा भीड़ न हो इसके लिए जगह-जगह नाके व कंटीली तारें लगा कर लोगों को घरों को लौटने के लिए कहा गया।
एसडीपीओ ने पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार में दौरा कर दुकानदारों व लोगों से शारीरिक दूरियों का पूरा ख्याल रखने के लिए कहा। मंगलवार को पुलिस की ओर से सख्ती बरती गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए पुलिस पूरी सख्त कदम उठा रही है। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने बताया कि पुलिस द्वारा बाजार जाने वाले रास्तों पर विशेष नाके लगाए गए थे ताकि बाजार में अधिक भीड़ न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें