रियासी/पौनी। कोराना वायरस के खतरे को देखते हुए डीसी ने जिले में बुधवार से होटल, रेस्तरां, ढाबा, टी-स्टाल व रेहड़ी लगाने पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही हलवाइयों की दुकानों को भी बंद करने को कहा गया है।
बुधवार को जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस और म्यूनिसिपल कमेटी ने स्पीकर व ढोल के जरिये सभी को यह सूचना जारी की। इस दौरान जिला उपायुक्त इंदू कंवल चिब बस अड्डे पर पहुंची और लोगों को भीड़ बगैरह इकट्ठा नहीं करने को कहा। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एहतियात बरते जा रहे हैं।
म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सुदेश कुमार पुरी ने नगर और आसपास के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पौनी में तहसीलदार लेखराज एसएचओ अजीत मन्हास व अन्य ने बाजार का दौरा कर दुकानदारों को जागरूक किया। इस दौरान मेडिकल दुकानों की भी जांच की गई। धारा 144 के बावजूद कई स्थानों पर भीड़ देखी गई।