फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तानी ड्रोन ने किया रामगढ़ सेक्टर में वायु सीमा का उल्लंघन

Thu, 19 Mar 2020 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
International Border
विज्ञापन

सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन ने बुधवार को भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया है। इस बीच सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने सीमापार कमोर पोस्ट पर संदिग्ध गतिविधियां देखकर कुछ राउंड फायरिंग की। इस मामले की हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोन बुधवार को भारतीय सीमा में घुस आया था। वहां तैनात बीएसएफ जवानों के सतर्क होते ही ड्रोन पाकिस्तानी की ओर चला गया। इस बीच सीमापार कमोर पोस्ट के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।
विज्ञापन


सतर्क जवानों ने गोलियां दागीं। इसके जवाब में सीमा पार से कोई फायर नहीं किया गया। घटना के बाद से बीएसएफ जवान सीमा पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

पहले भी पाकिस्तान ड्रोन कर चुके हैं घुसपैठ
पंजाब से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा व अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई बार पाकिस्तानी ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें