रामबन। उपायुक्त रामबन नाजिम जिया खान ने शनिवार को जिले में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए धारा 144 लगा दी है। इसके तहत सभी सार्वजनिक स्थलों में करीब पांच लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी है। यह प्रतिबंध 15 दिन के लिए तत्काल प्रभाव से लगाया गया है, ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने, मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने की भी अपील की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इसमें लोग सहयोग करें और किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेेने से बचें।