रियासी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। माड़ी पंचायत में व्यापार मेले स्थगित कर दिया है। मेले की अनुमति समाप्त होने के बाद मेला शुरू रखने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कुछ दिन पहले मेला स्थल पर रौनक रहने के बाद मौजूदा समय में वीरानी छाई है। आने वाले अप्रैल महीने की दो तारीख से विजयपुर में होने वाले दस दिवसीय श्री अति महा विष्णु महायज्ञ के आयोजन पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
एडीसी राजेंद्र शर्मा के अनुसार लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाने के अपील की जा रही है। यज्ञ में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। प्रशासन ने एहतियातन तौर पर सभी स्कूल कॉलेज बंद करवा दिए हैं। आने वाले दिनों में अगर बनी हुई स्थिति में सुधार आता है तो ही यज्ञ करवाने की अनुमति दी जाएगी। पनासा में रविवार को होने वाला विशाल दंगल भी रद्द कर दिया गया है। दंगल कमेटी के प्रधान शिव कुमार शर्मा, सरपंच बाल कृष्ण ने बताया कि दंगल को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। प्रशासन की तरफ से लगाई गई रोक के बाद दंगल को बाद में करवाया जाएगा।