जम्मू। 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लोगों के लिए दो मई से जम्मू जिले के पांच स्थानों पर टीकाकरण होगा। कनाल रोड स्थित चंद्रबागा हाल, दोमाना का गवर्नमेंट मिडिल स्कूल, स्काउट एंड गाइड स्टेट मुख्यालय गांधीनगर, कोऑपरेटिव पब्लिक स्कूल त्रिकुुटानगर, शर्मा गंज घर न्यू प्लाट शामिल है।
उधर, कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने कोविड टेस्टिंग की प्रक्रिया बढ़ा दी है। इसके लिए विभिन्न अस्पतालों के साथ कैंप लगाकर लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार को गांधीनगर अस्पताल में दिन भर कोरोना टेस्टिंग करवाने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान भी नहीं रखा गया। हालांकि लोगों ने मास्क पहने हुए थे। उधर, जीएमसी जम्मू में भी टेस्ट किए जा रहे हैं। ब्यूरो