कोरोना संक्रमण तेजी से जम्मू शहर को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। बुधवार को पुराने शहर के व्यस्ततम जैन बाजार इलाके से एक 12 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाया गया। जीएमसी का एक डॉक्टर, संजय नगर से एक, पलौड़ा में एक बैंक का ग्रेटर कैलाश निवासी मैनेजर, कर्ण बाग से दो और एक बिश्नाह से कोरोना का मामला सामने आया है। जम्मू जिले में बुधवार को आए 14 संक्रमित मामलों में से आठ यात्रा वाले और छह अन्य वर्ग के मामले हैं।