फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंडम सैंपलिंग के दौरान पुलिसकर्मी पाया गया पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कोरोना के संक्रमित मामलों में राजोरी में सोमवार को तीन नए मामले सामने आए हैं, लेकिन उनमें से एक मामला ऐसा है, जिसने पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि जिले के कोटरंका के तहत पढ़ने वाले पीढी क्षेत्र की पुलिस चौकी में तैनात एक पुलिसकर्मी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीढी में एक बैंक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वहां पर प्रशासन ने रैंडम सैंपलिंग शुरू की थी। उसी के दौरान पुलिस चौकी में तैनात जवानों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आई। रिपोर्ट में एक पुलिसकर्मी को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। पुलिस कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होश उड़ गए, क्योंकि उक्त पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात था और अपने घर भी जाता था और ड्यूटी पर भी रहता था। पुलिस कर्मचारी का न तो कोई यात्रा इतिहास है और रैंडम सैंपलिंग के दौरान उसे पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मचारी पीढी का ही निवासी है। फिलहाल प्रशासन ने पुलिस कर्मचारी को हटाकर कोविड-19 केयर सेंटर में उपचार के लिए तो भेज दिया है, लेकिन उसके संपर्क में आए अन्य पुलिस कर्मचारियों उसके परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पीढी क्षेत्र को उपायुक्त ने करीब तीन हफ्ते पहले तब रेड जोन घोषित किया था। जब वहां पर जेके बैंक ब्रांच में तैनात कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उपायुक्त के अनुसार अभी तक पीढी क्षेत्र रेड जोन में ही है और वहां पहले की तरह ही कड़ी पाबंदियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा थन्नामंडी क्षेत्र से एक महिला और मीहारी गुजरा क्षेत्र से एक अन्य व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन उन दोनों का यात्रा इतिहास दूसरे राज्यों से था और दोनों पहले से ही प्रशासनिक क्वारंटीन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें