नौशेरा। नोनयाल निवासी एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है वह बारहवीं कक्षा में फेल हो गया है। इससे वह तनाव में था। उसकी जम्मू में उपचार के दौरान मौत हुई है। पुलिस के अनुसार छात्र हरप्रीत सिंह (18) पुत्र प्रीतपाल सिंह का बारहवीं कक्षा का परिणाम आया, जिसमें वह फेल हो गया। इसे सुनकर वह मानसिक तनाव में आ गया और उसकी तबियत खराब हो गई। इस पर परिवार के लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल उपचार के लिए ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उसकी जम्मू में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार को उसका शव नौशेरा लाया गया। संवाद