फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौड़ में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत धौंचक-बकोर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रशासन की तरफ से पंचायत क्षेत्र को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक संक्रमित पाया गया व्यक्ति पुलिस में कार्यरत है। 21 मई को सड़क हादसे में उसकी बाजू में फ्रैक्चर हो गया था, और इलाज कराने के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। जहां पर डाक्टरों की तरफ से कोरोना टेस्ट किए जाने पर वह पॉजिटिव पाया गया। वहीं संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में रहे, उसके रिश्तेदार और परिवार के कुल पांच लोगों को क्वारंटीन कर लिया गया है। वहीं प्रशासन की तरफ से तलाश की जा रही है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में क्षेत्र के अन्य और कितने लोग रहे हैं। क्योंकि बाजू फ्रैक्चर होने पर ज्यौड़ियां सीएचसी में भी इलाज के लिए इसे लाया गया था और क्षेत्र के गांव बडेयाला चक के एक व्यक्ति से भी वह अपनी बाजू का इलाज करा चुका है।
सनद रहे कि इस व्यक्ति का मार्च में उधमपुर में भी कोरोना टेस्ट हुआ था, लेकिन उस समय रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उस समय इसका टेस्ट जमाती के किसी रिश्तेदार के संपर्क में रहने के शक पर किया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार धौंचक-बकोर पंचायत को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----------
क्वारंटीन समय खत्म होने पर ठंडी खुई भेजा
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा से सोमवार को क्वारंटीन पर रखे गए 84 लोगों को ठंडी खुई भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार क्वारंटीन सेंटर-4 रिजॉर्ट बीरपुर रोड से 73 लोगों को और एमके फॉर्म्स बाड़ी ब्राह्मणा से 11 लोगों को विजयपुर के ठंडी खुई क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया गया है। यहां से इन लोगों की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनको घर भेज दिया जाएगा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में अब केवल दो ही लोग क्वारंटीन पर रह गए हैं जो एमके फॉर्म्स में मौजूद हैं। संवाद
------------
चौकी चौरा के पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिजनों का किया क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। चौकी चौरा के एक व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने व्यक्ति के परिवार वालों का क्वारंटीन किया है। वहीं क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
जानकारी के अनुसार उप जिला चौकी चोरा के गांव गार का 40 वर्षीय व्यक्ति जम्मू के वेयर हाउस में लेबर का कार्य करता है। उस पर रेलवे स्टेशन जम्मू में कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार रात्रि को अस्पताल में शिफ्ट किया। इस पर वेयर हाउस और बिक्रम चौक में हिदायतों के चलते दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। वहीं चौकी चोरा के एसडीएम चंद्र किशोर शर्मा की देखरेख में प्रशासन की टीम ने गांव गार में जाकर व्यक्ति के परिवार के सदस्य पत्नी और दो बच्चों को घर में ही क्वारंटीन किया। उन्हें सरपंच-पंचों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि पॉजिटिव व्यक्ति दो हफ्ते से घर नहीं आया था। इस पर प्रशासन जांच में जुटी हुई हैं कि घर न आने की स्थिति में वह किस-किस से मिला है।
एसडीएम ने बताया कि गार निवासी व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर परिवार के चार लोगों का होम क्वारंटीन किया गया है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। उसका गांव या क्षेत्र में आगमन हुआ है या नहीं। उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई है।
----------
दंपती के करोना पॉजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप
रामगढ़। सांबा जिले में सोमवार की सुबह कोरोना के दो नए मामले आने से हड़कंप मच गया है। लोगों में कोरोना की दहशत से प्रशासन भी सकते में आ गया है। जिले के सीमावर्ती तहसील व ब्लाक रामगढ़ के गांव कौल पुर में दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन के अनुसार वह 30 मई को तमिलनाडु से आए थे। 27 वर्षीय व्यक्ति सीआईएसएफ में नौकरी करता है। यहां से व्यक्ति को कटरा ले जाया गया। यहां उसको क्वारंटीन केंद्र में रखा गया। उसकी पत्नी गर्भवती है, उसको घर में क्वारंटीन किया गया है। संवाद
विज्ञापन

-----------
परगवाल से तीन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल से सोमवार को तीन और लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए अखनूर ले जाया गया। यहां उनका टेस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट एक दो दिन के अंदर आने की संभावना है। वहीं परगवाल में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र से बाकी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी को घरों में भेज दिया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, हालांकि क्षेत्र से करोना के दो पॉजिटिव मामले हैं, जिनका जम्मू के अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन गनीमत यह रही थी कि दोनों संक्रमितों को दूसरे राज्यों से वापस आते वक्त जम्मू व अखनूर में बने क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया था, जिससे वह क्षेत्र में नहीं पहुंच पाए थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें