जम्मू। कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के विंटर जोन स्कूलाें की पढ़ाई पर पड़ा है। ऐसे में जून मध्य में स्कूल खोलने की तैयारी को विंटर जोन से जोड़कर देखा जा रहा है। कश्मीर संभाग के सभी स्कूल विंटर जोन में हैं जबकि जम्मू संभाग में जम्मू और सांबा जिलों को छोड़कर अन्य सभी आठ जिलों में बड़ी संख्या में स्कूल विंटर जोन के अधीन हैं। यह स्कूल दिसंबर में दो माह के लिए बंद हो जाते हैं। जबकि समर जोन के स्कूलों में जून-जुलाई की छुट्टियां होती हैं। इस बार ज्यादा बर्फबारी के चलते विंटर जोन स्कूलों को खोला ही नहीं जा सका। जब नया सत्र शुरू होना था तो कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन हो गया।