विजयपुर में बच्चे पुलिस वालों को सम्मानित करते
विजयपुर। कस्बे के बच्चों ने मंगलवार को विजयपुर थाने में डीएसपी लब करण, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह और स्टाफ को फूल और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों ने इस जंग में काम करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारी को फूलमाला पहना कर समानित किया। उनके द्वारा लड़ी जा रही जंग के लिए नमन किया।
पुलिस अधिकारियों को फूल देकर किया सम्मानित
सांबा। जिले की दियानी पंचायत में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस के कामकाज की सराहना के साथ अधिकारियों और जवानों को फूल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रदीप ललोत्रा, थाना प्रभारी सूरज पठानिया आदि मौजूद रहे। संवाद